{"_id":"5ebc23798ebc3e902f36d0bd","slug":"death-of-middle-aged-person-from-mumbai-sample-seal-for-corona-investigation-raibaraily-news-lko521454082","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से आए अधेड़ की मौत, कोरोना जांच के लिए सैंपल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से आए अधेड़ की मौत, कोरोना जांच के लिए सैंपल सील
विज्ञापन
रायबरेली। मुंबई के मालेगांव से तीन दिन पहले आए अधेड़ की बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे 10 मई को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन कर दिया गया था, लेकिन अचानक तबियत खराब होने के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव का सैंपल कोरोना जांच के लिए एसजीपीजीआई लखनऊ भेज दिया।
नगर पंचायत परशदेपुर के पूरे काजी पश्चिमी वार्ड तीन का रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति मुंबई के मालेगांव में रहकर काम करता था। मुंबई में कोरोना का कहर बढ़ने के बाद वह 10 मई को घर आ गया था। 11 मई को सीएचसी डीह में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। 12 मई को नगर पंचायत परशदेपुर कार्यालय में बने सेंटर पर पहुंचकर दोबारा जांच कराई, जिसके बाद उसे होम क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया। रात में उल्टी दस्त के बाद उसे सलोन के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची। शव का सैंपल लेने के बाद उसका अंतिम संस्कार करवा दिया गया। डीह सीएचसी अधीक्षक मो. तारिक ने बताया मृतक महाराष्ट्र के मालेगांव से 10 मई को आया था। उसे होम क्वारंटीन किया गया था। रात उल्टी दस्त के बाद उसकी मौत हो गई। आशंका को देखते हुए उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।