फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Death of bride's father during Dwarachar

द्वारचार के दौरान दुल्हन के पिता की मौत, कोहराम

Sat, 14 Mar 2020 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Death of bride's father during Dwarachar
रायबरेली। डीह थाना क्षेत्र के पूरे पहाड़ मजरे निगोही गांव में इकलौती बेटी की बारात द्वारचार के लिए दरवाजे पर पहुंची ही थी, कि दुल्हन के पिता की अचानक मौत हो गई। देखते ही देखते खुशियां गम में बदल गईं। इसके बावजूद बड़े और बुजुर्गों की सलाह पर कन्यादान की रस्म दुल्हन के चाचा ने निभाकर शुक्रवार सुबह विदाई की।
विज्ञापन

ससुराल जाने के बाद दुल्हन का वापस लाया गया। इसके बाद पिता का अंतिम संस्कार किया गया। डीह थाना क्षेत्र के पूरे पहाड़ मजरे निगोही गांव निवासी रामबरन यादव (50) की लड़की प्रीति की शादी दरियापुर निवासी कुलदीप से तय की गई थी। गुरुवार शाम बारात आई। रात में द्वारचार के लिए बारात दरवाजे पर पहुंची ही थी कि अचानक रामबरन की तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद रामबरन ने दम तोड़ दिया। देखते ही देखते खुशियां गम में बदल गई। घर में कोहराम मच गया। दुल्हन के चाचा रामनारायण ने शादी की रस्में पूरी कराई और शुक्रवार सुबह बारात विदा हुई। बारात के जाने के बाद रामबरन के शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसमें बेटी भी शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed