{"_id":"61e5b7f9425af9682b714235","slug":"deadly-attack-on-public-service-center-operator-raibaraily-news-lko613913042","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सेवा केंद्र संचालक पर जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सेवा केंद्र संचालक पर जानलेवा हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बाबूगंज बाजार में जनसेवा केंद्र संचालक पर कुछ लोगों ने कुल्हाड़ी व लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद व आठ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
भीलमपुर गांव निवासी अनुज प्रताप सिंह बाबूगंज बाजार में जनसेवा केंद्र का चलाता है। सोमवार की सुबह वह अपने दुकान पर बैठा था। तभी गांव के कुछ लोग लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी लेकर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया। इससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और उसकी दुकान का दरवाजा बंद कर लिया, लेकिन हमलावर दरवाजा तोड़कर जान लेने पर उतारू थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने उसे गंभीर हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर विपत नारायण, गुड्डी, राजकली, निधि, मालती व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (संवाद)