फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body thrown near the house after killing the worker of mattress factory

Raebareli News: गद्दा फैक्टरी के कर्मचारी की हत्या करके शव को घर के पास फेंका

Wed, 14 Dec 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown near the house after killing the worker of mattress factory
रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र में गद्दा फैक्टरी के एक कर्मचारी की हत्या करके शव को उसके घर के पास फेंक दिया गया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके मुंह से खूून निकल रहा था। वह एक दिन पहले घर से किसी के साथ निकला था और फिर वापस घर नहीं आया था। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की हत्या की गई है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी, सीओ महराजगंज अरुण कुमार नौहवार, कोतवाल नारायण कुशवाहा ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के सेहगों पश्चिम गांव निवासी अतुल कुमार (35) चुरुवा मंदिर के निकट स्थित गद्दा फैक्ट्री में काम करता था। पिछले 15 दिनों से वह छुट्टी पर था। मंगलवार सुबह उसके घर के बाहर करीब चार बजे किसी ने आवाज दी। वह बाहर निकलकर आया और उसके साथ चला गया। रात तक घर न आने पर घरवालों ने खोजबीन की, लेकिन अतुल का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब छह बजे उसकी भाभी सुनीता जानवरों को चारा देने के लिए घर के बाहर निकलीं तो उन्होंने देखा कि अतुल का शव बाहर पड़ा है, जबकि गेट अंदर से बंद है। उन्होंने मृतक की पत्नी एवं ब्यूटी पार्लर संचालिका अन्नू को आवाज लगाई। मृतक की पत्नी जैसे ही घर के बाहर निकली खून से लथपथ पति अतुल का शव देख सन्न रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृृतक के मुंह और नाक से खून निकल रहा था। पीठ पर चोट के निशान थे। परिवारीजनों ने हत्या करके शव को घर के दरवाजे फेंके जाने की आशंका जताई है। मृतक अपने पीछे सात वर्षीय बेटे कृष्णा, छह वर्षीय बेटी परी को छोड़ गया है।

बताया जा रहा है कि दंपती में तीन-चार दिनों से किसी बात को लेकर विवाद भी चल रहा था। एसपी ने बताया कि युवक का शव उसके घर के बाहर मिला है। उसकी हत्या की गई है या फिर उसकी मौत की वजह कुछ और है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा। जल्द पूरे घटनाक्रम की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed