फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dead body

संदिग्ध हालात में घर के अंदर मिला अधेड़ का शव

Sat, 15 May 2021 10:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:46 PM IST
विज्ञापन
dead body
परश्देपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र में संदिग्ध हालात में दुकानदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। वह घर पर अकेला रहता था। वह कई दिनों से गांव में नहीं दिख रहा था।
विज्ञापन

घर के अंदर से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने घर के पीछे जाकर देखा तो उसका शव मिला। शव कई दिन पुराना लग था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना क्षेत्र के पूरे सुबेदार मजरे कुंवरमऊ निवासी लालता प्रसाद उर्फ पुत्तीलाल (45) घर में अकेले रहता था। दो बड़े भाई हैं, जो शहर में रहते हैं। लालता प्रसाद की शादी हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद पत्नी उसे छोड़कर चली गई।
विज्ञापन

वह पान की दुकान चलाता था। कई दिनों से वह दुकान भी नहीं गया और गांव में भी नहीं दिखा। शुक्रवार को उसके घर से दुर्गंध आई तो ग्रामीणों ने घर के पीछे जाकर देखा तो चारपाई के बगल में औंधे मुंह उसका शव पड़ा था। हाथ में मोबाइल था। उसका हाथ भी काला था। नसीराबाद एसओ श्रीराम पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed