{"_id":"5fc3ed838ebc3eefa77743e5","slug":"dead-body-of-woman-found-near-barn-in-sharda-canal-fear-of-murder-raibaraily-news-lko5524230181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नहर में भांव के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नहर में भांव के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में रविवार को शारदा नहर में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
इलाकाई लोग महिला की हत्या करके शव को नहर में फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का दावा है कि महिला का शव कहीं दूसरी जगह से बहकर यहां पहुंचा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।
भदोखर थाना क्षेत्र के भांव गांव के पास से होकर शारदा नहर निकला है। इसी गांव स्थित नहर पर बनी पुलिया के पास 30 वर्षीय महिला का शव पड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थानेदार राम आशीष उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
नहर में शव मिले होने की जानकारी पर क्षेत्रीय लोगों का मजमा जुट गया। लोगों ने महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई। सीओ ने बताया कि महिला का शव यहां पर बहकर आया है। मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह सामने आएगी।