फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body of a youth found in a river

मछली का शिकार करने गए युवक का शव नदी में मिला

Sun, 12 Jul 2020 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found in a river
रायबरेली। परशदेपुर चौकी क्षेत्र में मछली का शिकार करने के लिए गए युवक का शव दूसरे दिन सई नदी में मिला। युवक के गायब होने पर परिवार वालों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। नदी किनारे कपड़े, चप्पल और मोबाइल मिलने पर पुलिस ने खोजबीन कराई गई तो शव बरामद हुआ। परिवारीजन मछली का शिकार करने के लिए साथ गए युवकों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

नगर पंचायत परशदेपुर के वार्ड नंबर नौ मोहल्ला गढ़ी निवासी मो. रसीद का 21 वर्षीय बेटा मो. वकील अपने 10-15 साथियों के साथ शनिवार को सई नदी में मछली का शिकार करने का गया था। शाम तक वकील घर नहीं लौटा तो परिवारीजनों ने खोजबीन की। वो उन युवकों के पास पहुंचे, जो वकील के साथ शिकार करने गए थे। इन युवकों ने बताया कि नदी के किनारे कपड़ा, मोबाइल, चप्पल पड़े हैं।
विज्ञापन

रातभर नदी के किनारे खोजबीन की गई, लेकिन वकील का पता नहीं चल सका। बेटे के गायब होने पर पिता मो. रसीद ने रविवार सुबह परशदेपुर पुलिस चौकी में तहरीर दी, जिस पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। चौकी इंचार्ज पवन प्रताप ने गोताखोरों को बुलवाकर बंगला गांव के पास सई नदी में खोजबीन कराई। जाल डलवाया गया तो काफी मशक्कत के बाद युवक का शव नदी से निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर पर सलोन सीओ राम किशोर सिंह, डीह एसओ जेपी यादव भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक युवक के माता-पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पिता मो. रसीद ने कहा है कि मेरे बेटे को मारकर नदी में फेंक दिया गया है। शनिवार को बेटा मोहल्ले के ही 10-15 साथियों के साथ सई नदी में मछली मारने गया था।

युवक की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। माँ नूर बानो का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। डीह थानाध्यक्ष जेपी यादव का कहना है कि परिवारीजन की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शव मिलने के बाद शिकार करने गए साथियों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही स्थिति पता चलेगी कि युवक की मौत कैसे हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed