फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead body of a youth found hanging from a noose

Raebareli News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sat, 07 Jun 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 07 Jun 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a youth found hanging from a noose
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मिश्रखेड़ा में शुक्रवार को युवक की मौत के बाद गमगीन परिजन।    -संवा
सतांव (रायबरेली)। मिश्र खेड़ा में बृहस्पतिवार शाम युवक के साथ मारपीट की गई और पत्नी को घर में बंद कर दिया गया। इसके बाद युवक को लेकर हमलावर कहीं चले गए। शुक्रवार सुबह युवक का शव घर के बाहर चिलवल के पेड़ पर पड़े झूले पर फंदे से लटका मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच की। युवक की पत्नी ने गांव के छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि तहरीर पर अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन


मिश्र खेड़ा मजरे गौरी के सुशील कुमार तिवारी (33) खेती के साथ दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। शुक्रवार सुबह दरवाजे पर स्थित चिलवल के पेड़ से उनका शव लटकता मिला। उनकी पत्नी रोजी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार देर शाम उनके पति का गांव के छह लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


रोजी ने आगे बताया कि विवाद के बाद यही लोग करीब सात बजे आए और उनके पति के साथ मारपीट करने लगे। वह बीचबचाव के लिए दौड़ीं तो उन्हें धक्का देकर घर के भीतर कर दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। झगड़ा करने आए लोग उनके पति को कहीं साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजी ने बताया कि फोन में रिचार्ज न होने के कारण वह पुलिस व अन्य लोगों को रात में सूचना नहीं दे सकी थीं। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि हत्या किए जाने की तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।






पिता की मौत से अनजान चार वर्ष का बेटा आनंद

सुशील कुमार का चार वर्षीय बेटा आनंद पिता की मौत से अनजान है। उसके झूलने के लिए जिस पेड़ से उसकी मां की साड़ी से झूला डाला गया था, उसी से उसके पिता का शव झूल रहा है। हर कोई बेटे को देख भावुक हो रहा था।






पत्नी व बहनों का रो-रोकर बुरा हाल
सुशील के कंधे पर परिवार की जिम्मेदारी थी। अचानक उनकी मौत से घरवालों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनकी पत्नी रोजी बिलखते हुए कहती हैं कि अब बच्चे का कौन सहारा बनेगा, कैसे जीवन आगे चलेगा। सुशील की अविवाहित दो बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed