फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   dead body found in pond

तालाब में मिला युवक का शव, सनसनी

Sat, 23 Nov 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
dead body found in pond
इन्हौना (रायबरेली)। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के इन्हौना कस्बे में तालाब में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की मां ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक की पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सूचना मिलते ही सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के कस्बा इन्हौना से सेमरौता मार्ग पर शनिवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सड़क किनारे गड्ढे में एक युवक का शव व बाइक बरामद हुई, जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

शव की शिनाख्त क्षेत्र के गांव जेहटा मजरे जेहटा उसरहा निवासी सुरेश कुमार (38) पुत्र बजरंगी के रूप में हुई। मृतक सुरेश के चेहरे पर चोट के निशान मिले। उसकी बाइक व हेलमेट क्षतिग्रस्त मिली। घटना की सूचना मिलते ही तिलोई के सीओ राजकुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की मां मुन्नी देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर हत्या की आशंका जताते हुए बहू पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं एएनएम के पद पर काम करने वाली मृतक की पत्नी सरिता ने भी पुलिस को तहरीर दी है। मृतक सुरेश का पत्नी सरिता से करीब आठ वर्षों से कहासुनी व मामूली विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि पत्नी द्वारा दी गई तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ होगी।
महिला के शव की शिनाख्त
फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मणी गांव के पास गत शुक्रवार को मिली महिला की लाश की शिनाख्त हो गई है। शव की शिनाख्त शहरून निशा (39) पत्नी फौजदार निवासी पूरे बरबंडी मजरे उदारी थाना जायस के रूप में हुई है। शनिवार को थाने पहुंचे पति ने पुलिस को बताया कि शहरून निशा रायबरेली सब्जी मंडी जाकर काम करती थी।

गत गुरुवार की सुबह पत्नी काम पर तो गई पर शाम को वापस नहीं आई। फुरसतगंज प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि मृतका के शव की पहचान हो गई है। उसके पति के तहरीर पर केस दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed