फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dead bodies of two women found hanging

रायबरेली: फंदे से लटके मिले दो महिलाओं के शव

Thu, 09 Feb 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Feb 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dead bodies of two women found hanging
सरेनी-बछरावां (रायबरेली)। सरेनी व बछरावां क्षेत्र में दो महिलाओं के शव फंदे से लटके मिले। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। सरेनी के पहुरी गांव निवासी सुरेश कुमार की पत्नी सीमा (35) शनिवार को अपने मायके खोटई का पुरवा मजरे देवली कोतवाली डलमऊ गई थी।
विज्ञापन


मंगलवार शाम को वह घर लौटी और बुधवार को उसका शव कमरे में पंखे के हुक में रस्सी के सहारे लटका मिला। सीमा के दो बेटे शिवा (10) व शिवांशु (8) हैं। पति सुरेश कुमार पंजाब में ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता है। महिला ने खुदकुशी क्यों की, इस बारे में परिजन कुछ नहीं बता पाए। कोतवाल हरकेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत की सही वजह सामने आएगी।
विज्ञापन


बछरावां के गुरुदीन खेड़ा मजरे कुंडौली निवासी पिंका (35) का शव बुधवार सुबह छत के छल्ले से दुपट्टे के सहारे फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव को फंदे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पिंका के पति राजेश की पांच साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अपने बेटे राज (9) व बेटी लक्ष्मी (6) के साथ घर पर रहती थी। लखनऊ जिले के नगराम निवासी पिंका के भाई महावीर ने पुलिस को तहरीर देकर जांच कराने की मांग की है। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने कहा कि महिला के खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है। पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed