{"_id":"5eb0506f8ebc3e90480618c2","slug":"daughter-of-retired-roadways-worker-burnt-for-dowry-raibaraily-news-lko520224987","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की खातिर रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की बेटी को जलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की खातिर रिटायर्ड रोडवेज कर्मी की बेटी को जलाया
विज्ञापन
रायबरेली। उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज की खातिर रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के बेटी को आग से जला दिया गया। गंभीर हालत में विवाहिता को जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया गया है। अजगैन थाना पुलिस ने मामले में पति समेत तीन ससुरालीजनों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार को अजगैन थाने में तैनात दरोगा ने यहां पीड़िता के घर पहुंचकर उसके परिवारीजनों के बयान दर्ज किए।
रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे कनपुरिया मजरे सिकंदरपुर गांव निवासी एवं रिटायर्ड रोडवेज कर्मी दुर्गाबख्श सिंह ने अपनी बेटी रेखा सिंह की शादी उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के विक्रमखेड़ा निवासी रिंकू के साथ की थी। लड़की के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज की खातिर बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। 24 अप्रैल को ससुरालीजनों ने उसकी बेटी की पिटाई की और फिर आग लगाकर उसे जला दिया। जानकारी होने पर बेटी को जिला अस्पताल रायबरेली में भर्ती कराया।
पिता का कहना है कि बेटी 50 फीसदी से ज्यादा झुलस गई है। मामले में अजगैन पुलिस ने पति के अलावा देवर रवि और सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। सोमवार को विवेचक बृजेश यादव ने विवाहिता के गांव पहुंचकर उसके पिता, मां समेत अन्य परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। पिता ने मामले में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।