फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Daughter filed a case of assault with a sharp weapon on the father

बेटी ने पिता पर दर्ज कराया धारदार हथियार से हमले की केस

Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Daughter filed a case of assault with a sharp weapon on the father
महराजगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के गंगापुर कुटी गांव में प्रेमी से मिलने आई युवती पर हुए धारदार हथियार से हमले के आरोपी पिता पर शुक्रवार को मुकदमा दर्ज हो गया। युवती की तहरीर पर पुलिस विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर निवासी युवती का गंगापुर कुटी थाना महराजगंज निवासी एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लेकिन लड़की का पिता इस बात से नाखुश था। बीते दिन युवती अपने घरवालों की मर्जी के बगैर भागकर अपने प्रेमी के यहां पहुंच गई थी। जानकारी होने पर लड़की के पिता समेत अन्य लोग युवक के घर पहुंच गए थे और पिता ने धारदार हथियार से हमला करके अपनी बेटी को जख्मी कर दिया था।
विज्ञापन

युवक की सूचना पर डायल 112 व एंबुलेंस ने घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महराजगंज पहुंचाया था, जहां से उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया था। पूरे मामले में शुक्रवार को युवती ने अपने पिता के विरुद्ध धारदार हथियार से हमला करने के संबंध में कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी नारायण कुशवाहा ने बताया कि पिता सलीम के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed