फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Daughter commits suicide, father in shock

बेटी ने की खुदकुशी, सदमे में पिता को हार्टअटैक

Sat, 05 Sep 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Daughter commits suicide, father in shock
रायबरेली। लालगंज कस्बे के बरदहाई मोहल्ले में शनिवार को एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बीच बेटी के खुदकुशी करने के सदमे में पिता को हार्टअटैक पड़ गया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बरदहाई मोहल्ला निवासी राजकुमार की पुत्री दीपिका (16) ने शनिवार सुबह 6:30 बजे घर की छत में लगी लोहे की रॉड में दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर के अन्य सदस्य सो रहे थे। जागने पर भाई दीपक ने उसे फांसी पर लटकी देख शोर मचाया। फिर लोगों की मदद से फंदा काटकर दीपिका को नीचे उतारा गया। मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से आहत पिता को दिल का दौरा पड़ गया। इस पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का कहना है कि दीपिका की तबियत खराब थी। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed