फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Dalmau, Lalganj, Sareni and cucumbers in the voting tomorrow

डलमऊ, लालगंज, सरेनी व खीरों में वोटिंग कल

Wed, 07 Oct 2015 10:58 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
चारों ब्लॉकों को नौ जौन और 57 सेक्टरों में बांटा गया है। सकुशल मतदान कराने की जिम्मेदारी जोनल मजिस्ट्रेटों और सेक्टर मजिस्ट्रटों को दी गई है।
विज्ञापन


चारों ब्लॉके में कुल पांच लाख 16 हजार 255 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए 219 वाहनों को लगाया गया है।

एआरटीओ की ओर से आपूर्ति विभाग को वाहनों में ईधन भरवाने के लिए सूची उपलब्ध करा दी गई है। बुधवार को गोरा बाजार के मैदान से वाहन चालकों को ईंधन पर्ची मुहैया कराई गई।
विज्ञापन


डीडीसी व बीडीसी के पहले चरण के चुनाव के लिए 28 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। बुधवार को डलमऊ, लालगंज, सरेनी और खीरों ब्लॉकों में चुनाव प्रचार थम गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर वोटरों को अपने चुनाव चिह्न बता रहे हैं। वहीं दूसरी ओर प्रशासन ने चुनाव कराने की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

चारों ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां गुरुवार को रवाना होंगी। मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने के लिए वाहन की उपलब्धता की जिम्मेदारी एआरटीओ को सौंपी गई है।

इसके तहत इस बार 219 बड़े वाहन को लगाया गया है। इसमें सभी वाहनों को कर्मचारियों को बूथ स्तर तक पहुंचाना और लाना होगा। विषम परिस्थितियों में सहयोग के लिए प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो वाहन रिजर्व रखे जाएंगे। इसके अलावा जिला स्तर पर पांच वाहन रिजर्व रखे जाएंगे।

चुनाव कराने के लिए तैनात किए गए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने के बाद उन्हें भुगतान देंगे। इसके लिए सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


पोलिंग पार्टियों को ब्लॉक मुख्यालय पर किसी प्रकार का भुगतान नहीं दिया जाएगा। बूथ पर पहुंचने के बाद गुरुवार की शाम को सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथों पर पहुंचकर कर्मचारियों को चुनाव कराने का पारिश्रमिक देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed