फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   daily wage worker murder

दिहाड़ी श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
daily wage worker murder
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के लकड़ियाखेड़ा गांव में रविवार रात एक दिहाड़ी श्रमिक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उसका शव चारपाई पर मिलने से हड़कंप मच गया। गले व पीठ पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

इससे आशंका जताई जा रही है कि डंडे से पीटकर उसे मारा गया। वारदात की सूचना पर पुलिस पहुंची। पत्नी का कहना है कि रात में दो लोग आए थे। पहले पति को लेकर गए और कुछ देर बाद वापस छोड़कर फरार हो गए। उसके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लकड़ियाखेड़ा मजरे मुबारकपुर सांपों गांव निवासी शुभम यादव (22) दिहाड़ी श्रमिक था। सोमवार सुबह शुभम चारपाई पर मृत अवस्था में पाया गया। दूसरे कमरे में सोई उसकी पत्नी वंदना जब सुबह उठी तो पति को मृत पाकर चीखने-चिल्लाने लगी। उसकी चीख सुनकर जुटे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्रमिक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रमिक के के गले व पीठ पर चोट के निशान देखे गए। इससे कहा जा रहा है कि किसी डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या की गई। पत्नी वंदना ने बताया कि रविवार रात लगभग नौ बजे दो अज्ञात लोग घर आए थे जिनके साथ उसका पति चला गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद दोनों युवक उसके पति को लेकर लौटे। वे लोग पति को पकड़े हुए थे। पूछने पर बताया कि शराब के नशे में हैं। यह बताते हुए पास ही पड़ी चारपाई पर लिटाकर वापस चले गए।
पत्नी का कहना है कि उसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई। सुबह जब जगी तो पति को चारपाई पर मृत पाया। पत्नी ने कहा कि आशंका है कि उन्हीं दो लोगों ने उसके पति की हत्या की है। वंदना की शादी तीन साल पहले हुई थी। अभी उसके कोई संतान नहीं है।

कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि मृतक के गले व पीठ पर चोट के निशान पाए गए हैं।
हत्या की आशंका को देखते हुए घटना की तफ्तीश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। सीओ रामकिशोर सिंह का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है। परिवारीजनों की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed