{"_id":"62bdcedeedf8c11f7156a236","slug":"dabangs-audacity-entered-the-house-beat-up-waved-arms-raibaraily-news-lko6375524164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों का दुस्साहस, घर में घुस मारापीटा, असलहे लहराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों का दुस्साहस, घर में घुस मारापीटा, असलहे लहराए
विज्ञापन
रायबरेली। शिवगढ़ के राजापुर मजरे सीवन गांव में भूमि के विवाद में दबंगों ने एक घर पर धावा बोलकर न सिर्फ मारपीट की, बल्कि जानमाल की धमकी दी। असलहे लहराए।
शिकायत के बावजूद पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित परिवार ने डीएम और एसपी को पत्र देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
राजापुर मजरे सीवन गांव निवासी राजकुमार सिंह का आरोप है कि विपक्षीगणों ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडे और असलहों से लैस होकर घर पर धावा बोल दिया। उसके साथ मारपीट की, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
घर की महिलाओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि धान की फसल तक जोतवा दी। थाने में शिकायत की, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। एसपी ने प्रकरण में कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।