{"_id":"5d28e1e28ebc3e6c926abd82","slug":"d-m-saw-children-s-ward-fluttering-disorder-raibaraily-news-lko470371893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चा वार्ड में अव्यवस्था देख गुस्साईं डीएम, मरीजों का जाना हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चा वार्ड में अव्यवस्था देख गुस्साईं डीएम, मरीजों का जाना हाल
रायबरेली जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती मरीज से सेहत के बारे में जानकारी लेती डीएम नेहा शर्मा व ?
- फोटो : RAIBARAILY
Link Copied
रायबरेली। बाजार से दवाएं लिखने सहित कई शिकायतें मिलने के बाद शुक्रवार को डीएम नेहा शर्मा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। बच्चा वार्ड में अव्यवस्था देखकर डीएम नाराज हुईं और नवजात व अन्य बीमार बच्चों को अलग-अलग भर्ती करने के आदेश दिए। उन्होंने वार्डों में पहुंचकर रोगियों से पूछा कि डॉक्टर बाजार से खरीदने के लिए तो दवाएं नहीं लिख रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सीएमएस को रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के आदेश दिए। जिला अस्पताल पहुंचते ही डीएम नेहा शर्मा सबसे पहले पर्चा काउंटर पर पहुंची और रोगियों से पर्चे के रेट के बारे में जानकारी ली। इसके बाद महिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में पहुंची। यहां नवजात व अन्य बीमार बच्चों को आसपास भर्ती कराया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए नवजातों को अलग भर्ती करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
ओपीडी परिसर में मिली महिला रोगियों से बात की और बाजार से दवाएं लिखे जाने के संबंध में जानकारी ली। बाद में पुरुष अस्पताल के वार्डों में पहुंचकर डीएम रोगियों का हालचाल जाना। रोगियों से बाजार से दवाओं के बारे में जानकारी ली। डीएम नेहा शर्मा ने बताया कि निरीक्षण में कुछ खामियां मिली हैं। सीएमएस सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव व सीएमएस डॉ. रेनू वर्मा को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।