फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cycle yatra will overthrow BJP government: Chaudhary

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी साइकिल यात्रा : चौधरी

Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Cycle yatra will overthrow BJP government: Chaudhary
रायबरेली। समाजवादी चिंतक जनेश्वर मिश्रा की जयंती पर गुरुवार को सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने साइकिल दौड़ाई। साइकिल यात्रा के जरिए सपाइयों ने अपनी ताकत दिखाई और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया। इस दौरान सपा नेता भाजपा सरकार पर बिफरे। बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार व पुलिस उत्पीड़न जैसे मुद्दे भी उठाए गए।
विज्ञापन

सपा के सुपर मार्केट स्थित कार्यालय से जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा को मुख्य अतिथि विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने झंडी दिखाई। मीडिया से बातचीत में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

नौजवान बेरोजगारी की मार से त्रस्त हैं। भाजपा सरकार कोरोना से बचाव के लिए लगाए जा रहे टीके पर भी राजनीति कर रही है। कोरोना के कारण बेरोजगार लोगों के बारे में कोई योजना नहीं है। सपा की यही साइकिल यात्रा भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइकिल यात्रा सुपर मार्केट से निकलकर अस्पताल चौराहा, बस स्टेशन, कहारों का अड्डा, रतापुर चौराहा, मोटल तिराहा, सिविल लाइन होते हुए सपा कार्यालय में समाप्त हुई। इस दौरान रामनरेश यादव, अरशद खान, मो. इलियास व हसीन खान आदि मौजूद रहे।
डीह प्रतिनिधि के मुताबिक लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विनोद रावत के नेतृत्व में सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाली जो सुंदरगंज चौराहा, डीह, मऊ, रोखा होते हुए कार्यालय के पास समाप्त हुई। इस दौरान अशोक यादव, राजेंद्र यादव व आदर्श यादव आदि उपस्थित रहे।
परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक चुनौटा बाग से सपा नेता चौधरी सुरेश कुमार निर्मल के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान विनोद यादव, पुत्तन यादव व गयाप्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व विधायक रामलाल अकेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रांत अकेला, सभासद शकील मंसूरी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें चंद्रमणि त्रिपाठी, जुबेर नगरामी व वीरभान सिंह शामिल रहे। सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक सपा कार्यालय से शहीद स्मारक तक निकाली गई साइकिल यात्रा में धर्मेंद्र धाकड़, अभिनाश, कमल यादव व रोहित यादव आदि मौजूद रहे।
सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सपा नेता संतराम पासी के नेतृत्व में नूरुद्दीनपुर से साइकिल यात्रा निकली। इस दौरान भूपेंद्र सिंह, इरफान सिद्दीकी व इसरार हैदर आदि मौजूद रहे। पूर्व विधायक आशा किशोर, पूर्व चेयरमैन मो. सऊद के नेतृत्व में भी साइकिल यात्रा निकाली।
ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक बृजेश यादव की अगुवाई में सपाइयों ने साइकिल रैली निकाली। रत्नेश शुक्ला, बब्लू मिश्रा, छेदीलाल मौर्य व अनिल पांडेय आदि मौजूद रहे। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक राकेश त्रिवेदी के नेतृत्व में पूर्व विधायक श्यामसुंदर भारती और उनके समर्थकों ने साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान चंद्रकली भारती, सोनी भारती व समर बहादुर यादव आदि मौजूद रहे।

इन्हौना प्रतिनिधि के मुताबिक सिंहपुर कार्यालय में हुए कार्यक्रम में जावेद खान ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित किए, फिर साइकिल यात्रा निकाली गई। इस मौके पर छेदीलाल यादव, सियाराम गुप्ता, मिर्जा अशरफ बेग व कैलाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed