फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Cut the Daulatpur distributaries track, 300 acres farmland submerged

दौलतपुर रजबहा की पटरी कटी, 300 बीघा खेत जलमग्न

Wed, 29 Jun 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 29 Jun 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cut the Daulatpur distributaries track, 300 acres farmland submerged
मंगलवार को अमेठी जिले के तिलोई ब्लॉक क्षेत्र के दौलतपुर रजबहा में हुई कटान के बाद खेतों में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला
अमेठी जिले के तिलोई तहसील क्षेत्र से होकर गुजरी दौलतपुर रजबहा की पटरी कटने से 300 बीघा खेत जलमग्न हो गए। इसमें 100 बीघा में धान की बेड़न और उड़द की फसल डूब गई है। सूचना के बावजूद कोई विभाग का अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


वहीं किसानों ने रजबहे को बांधने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण अभी तक किसान कटान को बांधने में सफल नहीं हो पाए हैं। शारदा सहायक खंड 28 से निकला दौलतपुर रजबहे की बाई पटरी गोकुला गांव के पास सोमवार रात कट गई।
विज्ञापन


पानी ज्यादा होने के कारण आसपास के खेत पानी से लबालब हो गए। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो खेतों में पानी भरा मिला। वहीं 100 बीघा खेत में पड़ी धान की बेड़न व उड़द की फसल डूब गई। किसान वीरेंद्र सिंह, राममूर्ति सिंह, छेददू यादव व मुन्ना सिंह ने जिलेदार रामकुमार से शिकायत की, लेकिन कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने नहर को बंधने का प्रयास किया, लेकिन पानी तेज आने और नहर को बंद न किए जाने से कटान को नहीं बंद कर सके। इससे लोगों में नाराजगी है। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि नहर कटने की जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। जल्द ही कटान को बंधवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed