{"_id":"5824b92b4f1c1bc932b39aed","slug":"cut-power-to-deposits-outstanding-at-the-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकाया न जमा करने पर बीएसए दफ्तर की बिजली काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकाया न जमा करने पर बीएसए दफ्तर की बिजली काटी
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 10 Nov 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power cut
- फोटो : demo
बिजली का बकाया बिल न जमा करने पर बीएसए दफ्तर का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया है। पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों का दावा है कि बीएसए दफ्तर पर विभाग का पौने दो लाख रुपया बिजली बिल बकाया है। कई बार बिल जमा करने के लिए कहा, लेकिन बिजली का बिल नहीं जमा किया गया।
विकास भवन में स्थित बीएसए दफ्तर की बिजली 8 नवंबर को काट दी गई। बिजली कटने से बुधवार और गुरुवार को दफ्तर में अंधेरा छाया रहा। ऐसे में विभागीय कामकाज निपटाने में कर्मचारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विद्युत वितरण प्रथम के एक्सईएन अशोक कुमार ने बताया कि बीएसए दफ्तर के ऊपर पौने दो लाख रुपया बकाया है। कई बार कहने के बावजूद बकाया नहीं जमा किया। इस पर कनेक्शन काटा गया है। बकाया जमा होते ही कनेक्शन जोड़वा दिया जाएगा।