फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crowd in district hospital, 2100 patients arrived

Raebareli News: जिला अस्पताल में भीड़, 2100 मरीज पहुंचे

Tue, 12 Aug 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 12 Aug 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Crowd in district hospital, 2100 patients arrived
रायबरेली। रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज उमड़ पड़े। ओपीडी में 2100 से अधिक मरीज पहुंचे। इसमें जुकाम, बुखार व उल्टी-दस्त से संबंधित करीब 1200 मरीज शामिल रहे। सुबह से ही परचा काउंटर से लेकर ओपीडी कक्षों के बाहर लंबी लाइनें लग गईं। निमोनिया की चपेट में आने से एक साल की बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे। सुबह नौ बजे ही परचा काउंटरों पर भीड़ लग गई। मरीजों की लाइन साइकिल स्टैंड तक लग गई। मेडिसिन विभाग में सबसे ज्यादा 1200 से अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान मरीजों को बारी आने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में दो बजे के बाद भी लाइन लगी रही। ऐसे में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जुकाम, बुखार और उल्टी-दस्त के ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन


शहर के स्वराजनगर निवासी शाबिया (1) पुत्री शहबाज को निमोनिया के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचाया गया। इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई। उधर, बुखार व डायरिया के चपेट में आने के बाद रेखा (12), राजरानी (48), इकराबानों (17), रियांश (13), रोशन (22), सुशीला (50), विनय कुमार (32), सरोज (60), उमा (65), सोनिया (21), मालती (60) समेत 30 से अधिक रोगियों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



25 मरीज एआरवी लगवाने पहुंचे
जिला अस्पताल में सोमवार को कुत्ता काटने के बाद 25 से अधिक नए मरीज एआरवी (एंटी रेबीज वेनम) लगवाने के लिए पहुंचे। चिकित्सक डॉ. सौरभ शर्मा ने बताया कि कई दिन बाद ओपीडी खुलने के कारण सोमवार को ज्यादा भीड़ रही। 25 से अधिक नए मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंचे। पुराने करीब 100 मरीज भी एआरवी लगवाने के लिए आए।


रक्षाबंधन की छुट्टी के बाद ओपीडी में सोमवार को काफी भीड़ रही। मरीजों के इलाज के लिए पर्याप्त बंदोबस्त रहे। सभी मरीजों को काउंटरों के माध्यम से दवा उपलब्ध कराई गई। भर्ती मरीजों का भी बेहतर इलाज कराया जा रहा है।
डॉ. पुष्पेंद्र कुमार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed