फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crops are flourishing on the land where industries were to be set up

Raebareli News: जहां लगने थे उद्योग, उस भूमि पर लहलहा रही फसल

Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 13 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Crops are flourishing on the land where industries were to be set up
परशदेपुर औद्योगिक क्षेत्र की जमीन पर कब्जा कर के कीगई खेती।
परशदेपुर। उत्तर प्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीसीडा) की सुस्ती और लापरवाही का नतीजा है कि जिले के औद्योगिक आस्थानों की भूमि पर गेहूं की फसल लहलहा रही है। उद्योग स्थापित कराने के लिए वर्षों पूर्व यहां निर्माण तो कराया गया, लेकिन उद्योग चल नहीं पाए। करीब 16 बीघे भूमि वीरान पड़ी है। उद्योगों की जगह फसल तो कहीं कब्जा करके ट्यूबवेल लगवा लिया गया है।
विज्ञापन


परशदेपुर के मटियारा चौराहे के पास स्थिति औद्योगिक भूमि पर बना भवन खंडहर में तब्दील हो चुका है। लगभग 16 बीघे औद्योगिक भूमि के अधिकतर भू-भाग पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। भूमि पर बने भवन के आसपास की लगभग सात-आठ बीघा जमीन बची है। किसान भूमि पर कब्जा करके फसल उगा रहे हैं। कांग्रेस के शासनकाल में यहां कांग्रेस की सेवादल की टीमों का कार्यक्रम होता था।
विज्ञापन


बताते हैं कि नगर पंचायत ने औद्योगिक क्षेत्र की भूमि पर अपना ट्यूबवेल भी लगवा लिया है। आरक्षित भूमि की सुरक्षा के बंदोबस्त न होने के कारण लोगों का कब्जा जारी है। पूर्व में देखभाल के लिए तैनात चौकीदार आता था, लेकिन अब कोई नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



लोगों में जगी उद्योग लगने की उम्मीद
यूपीसीडा से औद्योगिक आस्थानों का जिम्मा वापस लेकर उद्योग केंद्र को देने के आदेश के बाद लोगों में उम्मीद जगी है। लोगों को उम्मीद है कि औद्योगिक क्षेत्र में उद्यम स्थापित होंगे, जिनकी वजह से क्षेत्र के उद्यमियों और लोगों को रोजगार मिल सकेगा। वीरान पड़ी भूमि भी सुरक्षित हो सकेगी।



भूमि को सुरक्षित कराएंगे
यूपीसीडा से जल्द जिले के औद्योगिक आस्थानों का जिम्मा मिलते ही काम शुरू कराया जाएगा। भूमि को सुरक्षित कराने के साथ ही शासन की मंशा के अनुरूप उद्योगों को बढ़ावा देने का काम होगा। क्षेत्रीय उद्यमियों को बेहतर सुविधा देने का प्रयास किया जाएगा।
- परमहंस मौर्य, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed