{"_id":"60ad13468ebc3e00d2620d6e","slug":"crop-raibaraily-news-lko579492479","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीफ की फसल की बोवाई का लक्ष्य तय, रफ्तार धीमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीफ की फसल की बोवाई का लक्ष्य तय, रफ्तार धीमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। रबी की फसल के बाद अब खरीफ की फसल की बोवाई-रोपाई का सीजन शुरू हो गया है। कृषि विभाग ने खरीफ की फसल का लक्ष्य भी तय कर दिया है।
हालांकि धान की बेडन डालने और अन्य फसलों की बोवाई का काम बेहद धीमा है। अधिकारियों का कहना है कि बारिश हो गई है। जल्द खरीफ की फसल की बोवाई का काम रफ्तार पकड़ेगा। जिले में इस बार 6061 हेक्टेयर क्षेत्रफल पर धान की बेडन डालने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके सापेक्ष 970 हेक्टेयर पर धान की बेडन डालने का काम कर लिया गया है। मक्का, ज्वार, बाजरा आदि की फसलों की बोवाई की अभी शुरुआत नहीं हो सकी है।
राही ब्लॉक क्षेत्र के सैदनपुर गांव के किसान गुड्डन शुक्ला, कलसहा गांव के दिनेश यादव, जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के सिद्वौर गांव निवासी सुधीर सिंह, चंद्रकेश सिंह का कहना है कि धान की बेडन डालने का काम शुरू हो गया है।
फसल का नाम लक्ष्य पूर्ति
धान नर्सरी 6061 970
धान की रोपाई 90909 -
मक्का 48 -
ज्वार 7124 -
बाजरा 764 -
उर्द 17285 -
मूंग 825 -
अरहर 5911 -
मूंगफली 1373 -
तिल 3589 -
केंद्रों पर उपलब्ध कराया गया बीज
जिले के प्राइवेट दुकानों के अलावा ब्लॉक क्षेत्रों में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडारों पर धान का बीज उपलब्ध करा दिया गया है। किसान केंद्रों पर पहुंचकर तय रेट पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। अधिकारियों ने कहा है कि यदि बीज मिलने में किसान को कोई समस्या है तो वह शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
जिले में खरीफ की फसल की बोवाई-रोपाई का लक्ष्य तय कर दिया गया है। धान की बेडन डालने का कार्य शुरू भी हो गया है। बारिश हो गई है। जल्द अन्य फसलों की बोवाई का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रयास किया जा रहा है कि जो लक्ष्य तय किया गया है, उस लक्ष्य की जिले में पूर्ति कराई जाए।
रविचंद्र प्रकाश, जिला कृषि अधिकारी