फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Crop centre

अव्यवस्थाओं के बीच गेहूं की खरीद शुरू, पहले दिन नहीं हुई बोहनी

Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Crop centre
रायबरेली। आधी अधूरी तैयारियों के बीच गेहूं खरीद की शुरू हो गई है। पहला दिन क्रय केंद्रों की साफ-सफाई में ही बीता। कहीं पर बोरे नहीं पहुंचे तो कहीं पर तौल मशीन गायब रही।
विज्ञापन

इस बार गेहूं खरीद के लिए 78 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर किसानों का 82 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जाएगा। यदि अव्यवस्थाएं नहीं दूर हुई तो धान खरीद की तरह अब गेहूं क्रय करने में किसानों को कठिनाइयां झेलने पड़ेगी।
विज्ञापन

पहले दिन भले ही किसान तौल कराने नहीं आए, लेकिन क्रय केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी दिखी। कहीं पर केवल बैनर लगाया गया तो कहीं पर बोरे, तौल मशीन के इंतजाम नहीं हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक रोहनिया व ऊंचाहार ब्लॉक क्षेत्र में गेहूं खरीद केंद्र अधूरी तैयारियों के साथ खुल गए। अभी तक केंद्रों पर बोरे नहीं पहुंचे हैं।
हालांकि पहले दिन कोई भी किसान गेहूं खरीद केंद्रों पर नहीं पहुंचा। केंद्र प्रभारियों का दिन साफ-सफाई व अन्य जरूरी तैयारियां करने में बीता। दोनों ब्लॉक क्षेत्र में पीसीएफ के साधन सहकारी समितियों रामसांडा, ऊंचाहार, खुर्रमपुर, रोहनिया व पीसीएफ पटेरवा को क्रय केंद्र बनाया गया है।
शुक्रवार को अधूरी तैयारियों के बीच केंद्र खोले गए। केंद्रों पर कांटा बांट, झन्ना, नमी मापक यंत्र, पंखा आदि की व्यवस्था उपलब्ध है, लेकिन किसी भी केंद्र पर अभी बोरे नहीं भेजे गए हैं।
गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक दीनशाह गौरा ब्लॉक क्षेत्र में साधन सहकारी समिति साई, जलालपुर धई व सुटठा पश्चिम को खरीद केंद्र बनाया गया है। कहीं पर बोरे नहीं पहुंचे तो कहीं झरना की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बा स्थित शिवगढ़ संघ पर कोई किसान तौल कराने नहीं आया। इसी तरह बैंती स्थित सहकारी समिति में सन्नाटा पसरा रहा। एसडीएम शालिग्राम वर्मा ने बताया कि रानीखेड़ा, बैती व शिवगढ़ संघ में गेहूं की खरीद होगी। केंद्र प्रभारियों को सभी व्यवस्थाएं दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र में भीख, सिद्धौर समिति नवाबगंज को गेहूं खरीद केंद्र बनाया गया, जहां पर अभी तक बोरा उपलब्ध नहीं है। किसानों का गेहूं कैसे तौला जाएगा।
सचिव दुर्गेश सिंह ने बताया कि पहले दिन कोई किसान तौल कराने नहीं आया है। केंद्र पर बोरा भी उपलब्ध नहीं है। तथा अंगूठा लगाने वाली मशीन भी नहीं है।
बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक विकास क्षेत्र में साधन सहकारी समिति कलुईखेड़ा, साधन सहकारी समिति बन्नावा, साधन सहकारी समिति कसरावां को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। कहीं पर बोरे, तो कहीं पर खरीद मशीन नहीं है।
डीएम के निर्देश पर बढ़ाए गए पांच क्रय केंद्र
अभी तक गेहूं खरीद के लिए विभिन्न एजेंसियों के 73 क्रय केंद्र खोलने की तैयारी थी। इसमें खाद्य विभाग के 12, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के 60 क्रय केंद्र खोलने की अनुमति मिली है।
गेहूं तौल के लिए किसानों को परेशानी न हो इसके लिए डीएम ने पांच क्रय केंद्र और खोलने का निर्देश दिया था। डीएम वैभव श्रीवास्तव के आदेश पर उत्तर प्रदेश राज्य खाद्य एवं आवश्यक वस्तु निगम (पीसीएफ) की ओर से ब्लॉक छतोह, बछरावां, शिवगढ़, ऊंचाहार एवं डलमऊ में एक-एक क्रय केंद्र खोले गए हैं।

जिले में गेहूं खरीद के लिए 78 क्रय केंद्र खोले गए है। पीसीएफ क्रय एजेंसी को सबसे अधिक केंद्रों की जिम्मेदारी दी गई है। शासन से खरीद का लक्ष्य 82 हजार मीट्रिक टन मिला है। लक्ष्य के सापेक्ष किसानों से गेहूं खरीदा जाएगा। अभी किसानों का गेहूं तैयार नहीं है। इस वजह से पहले दिन कोई नहीं आया। केंद्र पर सभी व्यवस्थाएं रखने के निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिए गए हैं।
-रामानंद जायसवाल, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed