फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   crimnal

10 लाख का माल बरामद, चार शातिर चोर गिरफ्तार

Sat, 12 Jun 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
crimnal
रायबरेली। शहर में सक्रिय चोर गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा है। सदर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम ने शुक्रवार की रात इंदिरा गांधी उद्यान के पास से चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इन चारों की निशानदेही पर नकदी और जेवरात समेत 10 लाख का सामान बरामद हुआ। इनके पास से बरामद की गई दो बाइक भी सीज की गईं हैं। पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि रात में मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा गांधी उद्यान के पास कुछ लोग चोरी की योजना बना रहे हैं। इस सूचना पर सदर कोतवाल अतुल सिंह, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, सर्विलांस सेल प्रभारी रामआशीष उपाध्याय ने पहुंचकर घेराबंदी करते हुए चार युवकों को दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें शहर के महानंदपुर निवासी अशरफ, प्रदीप चौरसिया, अनिरुद्ध त्रिपाठी व सज्जाद उर्फ अन्ना को पकड़ा गया है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए युवकों के पास से एक लाख 90 हजार की नकदी के अलावा सोने की तीन चेन, 11 सिक्का, 48 चांदी की बिछिया, दो मोती की माला, सोने के सिक्के, एक जोड़ी झाला समेत 10 लाख का सामान बरामद हुआ है।
अशरफ उर्फ बग्गड़ गिरोह का सरगना
एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया अशरफ उर्फ बग्गड़ गिरोह का सरगना है। यह गिरोह शहर में सक्रिय होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। अशरफ के खिलाफ छह, अनिरुद्ध के खिलाफ दो, प्रदीप के खिलाफ तीन और सज्जाद के खिलाफ चार आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इन सभी के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की जाएगी।

इन चोरी की घटनाओं का हुआ खुलासा
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवकों ने करीब दस दिन पहले इंदिरा नगर चौकी के पास, सीएमओ ऑफिस के पीछे बंद मकान और डेढ़ महीने पहले हनुमंतपुरम में त्रिपुला चौराहा से पहले एक बंद मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद पड़ताल शुरू कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed