{"_id":"6297a7d1d323280b2408f9e3","slug":"criminal-raibaraily-news-lko63329031","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में बिक रहा उड़ीसा से कम रेट पर खरीदा गया गांजा, दो बदमाश छह करोड़ के गांजे समेत पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में बिक रहा उड़ीसा से कम रेट पर खरीदा गया गांजा, दो बदमाश छह करोड़ के गांजे समेत पकड़े गए
विज्ञापन
गांजा तस्करी में पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : RAIBARAILY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। उड़ीसा से कम कीमत पर गांजा खरीद कर पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है। एसओजी और डलमऊ कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात अवैध गांजे की तस्करी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो इसका खुलासा हुआ।
इनके पास से छह करोड़ कीमत का गांजा बरामद हुआ है। दोनों तस्करों को उस समय पकड़ा गया, जब ये डीसीएम पर गांजा लादकर पंजाब ले जा रहे थे।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मंगलवार रात मुखबिर से सूूचना मिली थी कि डीसीएम से अवैध गांजा लादकर पंजाब की तरफ ले जाया जा रहा था।
एसओजी प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी, कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने टीम के साथ पहुंचकर डीसीएम की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में गांजा लदा था। डीसीएम पर लदा छह क्विंटल 12 किलो गांजा जब्त कर लिया गया। बरामद गांजे की कीमत छह करोड़ रुपये के आसपास है।
एसपी ने बताया कि अवैध गांजा तस्करी के मामले में ग्रामीण पंजाब प्रांत के लुधियाना जिले के सात नंबर थाना क्षेत्र के ताज रोड फोकल प्वाइंट निवासी रघुनाथ गोसाई, शिव कॉलोनी ट्रांसपोर्ट नगर निवासी संतोष राठौर को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
तीन मोबाइल फोन, एक ड्राइविंग लाइसेंस, एक एटीएम कार्ड, 900 रुपये भी बरामद हुए हैं। एसपी के मुताबिक पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उड़ीसा प्रांत में सस्ते दर पर गांजा मिल जाता है।
इसी गांजा को हम लोग पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में बेचकर अधिक पैसा कमाते हैं। काफी समय से गांजा की तस्करी का काम कर रहे थे। एसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है।
रघुनाथ है गैंग का सरगना
एसपी के मुताबिक पकड़ा गया रघुनाथ गोसाई गांजा तस्कर गैंग का सरगना है। वही डीसीएम भी चला रहा था। रघुनाथ और संतोष राठौर के खिलाफ दो-दो आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की बात सामने आई है। इन दोनों के आपराधिक इतिहास के बारे में पंजाब पुलिस से संपर्क किया जा रहा है।
पुलिस टीम को दिया 25 हजार का इनाम
छह करोड़ कीमत का गांजा बरामद करने पर एसपी आलोक प्रियदर्शी ने एसओजी टीम और डलमऊ कोतवाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया।