{"_id":"60a677928ebc3e139c34794c","slug":"criminal-raibaraily-news-lko578789384","type":"story","status":"publish","title_hn":"वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे सुपारी किलर को पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे सुपारी किलर को पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन
रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस ने बुधवार रात वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे एक सुपारी किलर को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ बाराबंकी जिले में हत्या, लूट के कई केस दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपी घटनाओं को अंजाम देने के लिए सुपारी लेता था। इसके पास से तीन किलो अवैध पोस्ता का छिलका बरामद हुआ।
सदर कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि बुधवार रात में मुखबिर से सूचना मिली कि राजघाट के पास एक आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर किला बाजार चौकी इंचार्ज प्रवीर गौतम ने आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी की पहचान खीरों थाना क्षेत्र के ठकुराइनखेड़ा निवासी राम प्रकाश वर्मा के रूप में हुई है। राम प्रकाश शातिर है। किसी की भी हत्या करने की सुपारी लेता था।
विज्ञापन
उस पर बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र में सुपारी लेकर एक व्यक्ति की हत्या करने का मुकदमा भी दर्ज किया गया था। इसके अलावा रामसनेहीघाट थाने में एक लूट, हैदरगढ़ कोतवाली में लूट के दो और एक शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज है।