फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Youth shot dead in rai

युवक की गोली मारकर हत्या

Sat, 14 Jan 2017 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 14 Jan 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead in rai
युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में जांच करते डीअार्ईजी - फोटो : अमर उजाला
डीह थाना क्षेत्र में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने महज शराब के पैसे मांगने पर उसके सीने में गोली मार दी। सनसनीखेज वारदात की जानकारी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मौके पर लखनऊ रेंज के डीआईजी प्रवीण कुमार, एसपी विनय यादव व एएसपी वीरेंद्र यादव के अलावा पूरा पुलिस अमला पहुंचा। डीआईजी ने मामले की जांच की और जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। फोरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल से फिंगर प्रिंट लिए।
विज्ञापन


पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भाई की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। डीह थाना क्षेत्र के भरतगंज बाजार में अंग्रेजी और देशी शराब की दुकानें आसपास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात एक बाइक पर सवार तीन बदमाश भरतगंज बाजार स्थित देशी शराब के अड्डे पर पहुंचे और सेल्समैन जयमंगल से देशी शराब मांगी। इस पर एक बदमाश ने कहा कि देशी नहीं, अंग्रेजी शराब पीएंगे। इसके बदमाश अंग्रेजी शराब की दुकान पर पहुंच गए।

 

बदमाशों ने सेल्समैन सुनील जायसवाल (40) से शराब मांगी। इस पर सेल्समैन ने पहले पैसे मांगे। बस इतनी सी बात पर बदमाशों ने असलहा निकाला और सुनील के सीने में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
 

दहशत के चलते अन्य दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। मृतक मूलरूप से लखनऊ जिले के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के कनकहा का रहने वाला था और यहीं ठेके पर रहता था। सूचना पर सीओ चरनजीत सिंह, थानेदार जीडी शुक्ला फोर्स के साथ पहुंचकर बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की, लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
 

शनिवार सुबह डीआईजी प्रवीण कुमार के साथ एसपी विनय यादव, एएसपी वीरेंद्र यादव के अलावा फोरेसिंक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। डीआईजी ने पुलिस अफसरों से घटना की बाबत जानकारी हासिल की और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।


 

एसपी का कहना है कि उन्नाव जिले के गणेशगंज बांगरमऊ निवासी एवं मृतक सेल्समैन के बडे़ भाई प्रदीप कुमार जायसवाल की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। मुकदमा वादी अपनी ससुराल में रहता है। एसपी का कहना है कि पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed