{"_id":"57b4a69f4f1c1bd66b6ec30b","slug":"young-man-shot-robbed-money-bag","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मार रुपयों भरा बैग लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को गोली मार रुपयों भरा बैग लूटा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 17 Aug 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार शाम जिला अस्पताल में मिल एरिया थाना क्षेत्र में गोली लगने से घायल धर्मेंद्र शुक्ला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने सब्जी मसाला सेल्समैन के सीने में गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। बदमाश बड़ी आसानी से वारदात को अंजाम देकर भाग गए। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस लकीर पीटती नजर आई।
घायल को जिला अस्पताल से गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। सेल्समैन के सीने में गोली लगी। हालांकि अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि बैग में कितने रुपये थे। पर कहा जा रहा है कि बैग में करीब तीन लाख रुपये थे।
वारदात की सूचना पर सीओ सदर ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की पड़ताल की। जानकारी के मुताबिक गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के टिकरा निवासी धर्मेंद्र शुक्ला एक सब्जी मसाला कंपनी में सेल्समैन है। वह बुधवार को तिलोई, मोहनगंज क्षेत्र में वसूली कर शाम को बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था।
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के चकदादर गांव के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवर टेक किया। इससे पहले कि सेल्समैन कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।
फायरिंग से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, बदमाश रुपयों से भरा बैग लेकर भाग गए। काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव समेत अन्य डॉक्टर मौके पर पहुंचे।
सेल्समैन की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि पुलिस की लचर कार्यप्रणाली से ही ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मिल एरिया थाना क्षेत्र में सेल्समैन के साथ हुई लूट की घटना ने पुलिस की सुरक्षा की कलई खोल दी है।
आए दिन क्षेत्र में लूट की वारदातें होती रहती हैं, लेकिन पुलिस अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं कर पा रही है। सीअाे सदर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि सेल्समैन को गोली मारकर उसका बैग लूटा गया है।
बैग में कितने रुपये थे, इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई होगी। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।