{"_id":"a6b42940a87d2aa49f666fc6ed21e941","slug":"young-man-shot-in-the-abdomen-crossing-the-street-referee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पार कर रहे युवक के पेट में मारी गोली, रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क पार कर रहे युवक के पेट में मारी गोली, रेफर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात पुलिस लाइंस चौराहा पर फिल्मी अंदाज में एक युवक के पेट में गोली मार दी गई। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। अचानक फायरिंग की घटना से लोगों में भगदड़ मच गई।
काली रंग की सफारी सवार हमलावरों ने मामूली बात को लेकर घटना को अंजाम दिया। सड़क पार करते समय युवक गाड़ी के सामने आ गया था, जिस पर हमलावरों से विवाद हुआ।
इस पर उसे गोली मार दी गई। हालत गंभीर होने पर युवक को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव निवासी देशराज यादव (30) रायबरेली के लालगंज कस्बा स्थित ऑटो वर्कशॉप में नौकरी करता है।
रविवार को काम के सिलसिले में देशराज रायबरेली आया था। काम निपटाने के बाद लालगंज जाने के लिए पुलिस लाइंस चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। तभी सामने से काली रंग की सफारी आई, जिस पर तीन-चार लोग सवार थे।
विज्ञापन
देशराज गाड़ी के सामने आ गया। इस पर सफारी सवार हमलावरों ने देशराज को धमकाया। विरोध पर सफारी सवार हमलावरों ने तमंचे से देशराज को गोली मार दी। गोली उसके पेट में जाकर लगी, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
गोली चलने से पुलिस लाइंस चौराहा पर लोगों में भगदड़ मच गई। गोली मारने के बाद हमलावर वहां से भाग गए। सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा, एसआई सुरखाब खां पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। कोतवाल का कहना है कि मामूली बात पर युवक को गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।