फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Workers rushed to the truck along the highway near Pratapgarh throw Robbers

प्रतापगढ़ के पास हाईवे किनारे श्रमिक को फेंक ट्रक ले भागे लुटेरे

Sun, 23 Oct 2016 12:19 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 23 Oct 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Workers rushed to the truck along the highway near Pratapgarh throw Robbers
क्राइम - फोटो : amar ujala
सदर कोतवाली क्षेत्र के मामा चौराहा से ट्रक लूटने के बाद बदमाशों ने श्रमिक को प्रतापगढ़ के पास हाईवे के किनारे फेंककर फरार हो गए। जांच के दौरान शनिवार को श्रमिक पुलिस को मिल गया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


श्रमिक ने बताया कि बदमाशों की संख्या चार थी। वह ट्रक लेकर इलाहाबाद की तरफ भागे हैं। बदमाशों की धरपकड़ के लिए इलाहाबाद की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। गौरतलब है कि शहर के गांधी नगर निवासी आलक मिश्रा का ट्रक (यूपी 33 टी 8331) गुरुवार देर रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर मामा चौराहा पर खड़ा था।
विज्ञापन


ट्रक पर 200 बोरी सीमेंट लदी थी। साथ ही श्रमिक गुरुचरन निवासी जमालपुर उसी पर सो रहा था। rतभी बदमाश ट्रक ले भागे थे। केस दर्ज करने के बाद सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला ने मामले की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान चौकी इंचार्ज को शनिवार को श्रमिक गुरुचरन प्रतापगढ़ के पास हाईवे के किनारे मिल गया है। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पूछताछ में श्रमिक ने बताया कि चार बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया था।

 

विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी थी। प्रतापगढ़ के पास पहुंचने पर उसे ट्रक से नीचे फेंक दिया और फिर बदमाश ट्रक लेकर इलाहाबाद की तरफ भाग गए। चौकी इंचार्ज का कहना है कि श्रमिक के पूछताछ के जरिए बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed