फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Woman shot in colour dispute, recruitment

रंग लगाने के विवाद में महिला को गोली मारी, भर्ती

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman shot in colour dispute, recruitment
गोली मारी - फोटो : Amar Ujala
 सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को रंग लगाने के विवाद में एक महिला को गोली मार दी गई। गोली उसके जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। फायरिंग से होली के हुड़दंग में शामिल लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए। तहरीर पर पुलिस ने छह नामजद और अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर के छोटी बाजार निवासी जयंत और अभिराम चचेरे भाई हैं। दोनों सोमवार को अपनी बुआ के घर जहानाबाद गए थे। वापस लौटते समय रास्ते में कुछ लोग रंग खेल रहे थे। इसी दौरान लोगों ने जयंत और अभिराम को रंग लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जयंत और अभिराम ने घर जाकर यह बात परिवारीजनों से बताई। इस पर परिवारीजन मौके पर पहुंच गए। इससे दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसी दौरान जयंत की मां राधा पत्नी दिलीप को गोली मार दी गई।

गोली उसके जांघ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सदर कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि इस मामले में ऋषभ सिंह, नीरज कुमार, पप्पू यादव, इंटनी, सोनू, मोनू और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

जिस जहानाबाद के पास रंग खेलने को लेकर विवाद हुआ, वहां पर एक लेखपाल का घर है। पुलिस सूत्रों की मानें तो लेखपाल के घर पर सीसीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाली तो घटना के बारे में कुछ और तस्वीर निकलकर सामने आई।


फुटेज में दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट किए जाने की बात है। साथ ही फायरिंग हुई है, लेकिन फायरिंग किसने की, यह फुटेज में नहीं दिख रहा है। पुलिस फुटेज के जरिए पूरे प्रकरण की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। कोतवाल का कहना है कि घटना की सही तरीके से जांच के बाद आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed