{"_id":"6b4ce20fa7a92e14c4e4b356b83cab66","slug":"woman-killed-bodies-found-in-sacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या, बोरे में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या, बोरे में मिला शव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की गला रेतकर हत्या की गई है। खबर लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पीरअलीपुर गांव के पास फतेहपुर जाने वाले मार्ग के किनारे खाईं में शनिवार को संदिग्ध हालात में बोरा पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने बोरा खुलवाया तो उसमें एक करीब 35 वर्षीय महिला का शव मिला मिला। यह घटना जंगल में आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने मृतका की शिनाख्त के प्रयास किए। लेकिन सफलता नहीं मिली।
ग्रामीणों के अनुसार उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। उसके गले में चेन व अन्य आभूषण होने से यह साफ था कि उसके साथ लूट की वारदात नहीं हुई है। शरीर पर सलवार-सूट था। लोगों का कयास है कि महिला का शव शुक्रवार रात फेंका गया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शिनाख्त कराने की कोशिश हो रही है। मौके पर पहुंचे सीओ रामअर्ज ने बताया कि मृतका का गला रेता हुआ है। देखने से मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस पड़ताल कर रही है।