{"_id":"575c55c74f1c1baf029c68ac","slug":"two-soldiers-arrested-in-prisoner-escaping","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदी के फरार होने में दो सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंदी के फरार होने में दो सिपाही गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Sat, 11 Jun 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीवानी कचेहरी से बंदी के फरार होने के मामले में पुलिस ने दो सिपाहियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं भागे बंदी की तलाश में पुलिस की सात टीमों ने सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ समेत कई जिलों में दबिश दी। दबिश के दौरान पुलिस टीमों ने आरोपी की पत्नी, मां और भाई को भी हिरासत में ले लिया।
गौरतलब है कि शुक्रवार को गैंगस्टर के मामले में बस्ती जिला कारागार से दीवानी कचेहरी में पेशी में लाए गए प्रतापगढ़ जिले सांगीपुर का रहने वाला बंदी शकील सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया था।
मामले में पुलिस ने देर रात बंदी को लेकर आए सिपाही कन्हैयालाल यादव, सत्येंद्र कुमार भारती, बंदी की मां मनीषा बानो, पत्नी रोशना बानो, भाई अकील और चचेरे भाई ननकऊ व नियाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। शनिवार को बंदी की तलाश में पुलिस ने प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर में उसके संभावित ठिकानों दबिश दी।
विज्ञापन
कोतवाल केएन पांडेय ने बताया कि बंदी को भगाने के लिए परिवारीजनों ने पूरी प्लानिंग की थी। इस मामले में बंदी की पत्नी, मां, भाई को हिरासत में लेकर सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं उसके चचेरे भाई फरार हैं। बंदी और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।