फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two bogus supply inspector arrested

दो फर्जी पूर्ति निरीक्षक दबोचे

Wed, 17 Jun 2015 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/रायबरेली Updated Wed, 17 Jun 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
प्राइवेट गाड़ी से दो लोग बुधवार को सबसे पहले शंकरपुर के कोटेदार श्यामलाल
विज्ञापन
के पास पहुंचे और स्वयं को पूर्ति निरीक्षक बताया। कागजों को चेक करने के बाद कोटे की दुकान को निलंबित करने की चेतावनी दी। कोटेदार से पांच हजार रुपये मांगे। हालांकि दो हजार रुपये लेकर लौट गए।
जगतपुर के कोटेदार राजेश कुमार के स्टॉक को चेक करने के बाद दो हजार रुपये वसूले। शक होने पर राजेश ने ऊंचाहार के पूर्ति निरीक्षक से जानकारी ली तो पता चला कि फर्जी पूर्ति निरीक्षक हैं। पोल खुलने के बाद कोटेदारों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों फर्जी पूर्ति निरीक्षकों को लक्ष्मणपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। कोटेदार राजेश कुमार ने फर्जी पूर्ति निरीक्षक राजेश रावत व मुकेश द्विवेदी के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ जगतपुर केके पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इन लोगों ने अब तक कितने कोटेदारों से वसूली की, इसकी जानकारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed