फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Throwing a young man to pillar on the charge of theft

चोरी के आरोप में युवक को खंभे से बांधकर पीटा

Sun, 19 Mar 2017 12:38 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 19 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Throwing a young man to pillar on the charge of theft
बिजली के पोल से बांधकर पीटा गया लव कुश। - फोटो : अमर उजाला
नसीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पशु चोरी करने के आरोप में एक युवक को ग्रामीणों ने बिजली के खंभे में बांध दिया और उसकी जमकर धुनाई की। सूचना पर यूपी डायल 100 पुलिस ने युवक को मुक्त कराया।
विज्ञापन


इसके बाद उसे नसीराबाद थाने ले जाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक पशु चोरी करता है। पुलिस ने जांच के बाद मामले में कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है। पूरे ब्रह्मचारी बिरनावां निवासी लवकुश को रात में ग्रामीणों ने संदिग्ध हालात में पकड़ लिया और बिजली के खंभे में रस्सी से बांध दिया और फिर उसकी जमकर धुनाई की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि लवकुश गांव के ही एक व्यक्ति के पशु चोरी करने की योजना बना रहा था। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने यूपी डायल 100 पुलिस को दे दी। कुछ देर बाद पुलिस गांव पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक को मुक्त कराया, वरना ग्रामीण युवक की जान ले लेते। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पशुओं की चोरी कर बाजार ले जाकर बेच देता है। कई बार सुधरने की हिदायत दी गई, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। यूपी डायल 100 के जिला प्रभारी शैलेंद्र त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी को नसीराबाद थाना पुलिस को सुुपुर्दुगी में दे दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed