फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three million stolen from three homes

तीन घरों से साढ़े तीन लाख की चोरी

Fri, 11 Sep 2015 12:14 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 11 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
सलोन कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने दो गांवों में तीन घरों से नकदी समेत साढ़े तीन लाख रुपये के जेवर पार कर दिए। घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कटेह गांव निवासी कलीम विदेश में नौकरी करता है। एक महीने पहले वह घर लौटा है। रात में परिवारीजन घर के बाहर सो रहे थे। चोर दीवार फांदकर छत के रास्ते से घर के अंदर घुस गए।
विज्ञापन


बक्सा और अलमारी खोलकर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये नगद व 50 हजार के जेवर पार कर दिए। इसके बाद चोर राजापुर गांव निवासी रामेश्वर और सनीम के घर को निशाना बनाया। यहां भी छत फांदकर अंदर घुसे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में रखे नगदी और जेवर पार कर दिए। रामेश्वर के यहां 15 हजार की नगदी 35 हजार के जेवर चोरी हुए। सनीम के 60 हजार की नगदी और 40 हजार के जेवर चोरी हुए हैं। कोतवाल गजेंद्र पाल ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed