फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The young man's body was found inside the room

कमरे के अंदर मिला युवक का शव

Wed, 15 Jun 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Wed, 15 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
The young man's body was found inside the room
लड़ाई देखकर बुजुर्ग की मौत - फोटो : demo pic
सीएचसी सलोन स्थित कॉलोनी में मंगलवार शाम कमरे के अंदर एक युवक का शव मिला है। मृतक रिटायर्ड महिला हेल्थ सुपरवाइजर का बेटा था। यहीं सीएचसी में रहता था। बदबू आने पर कमरा खुलवाया गया तो वह मृत अवस्था में मिला। शव के पास शराब की बोतल, कोल्ड्रिंक रखी थी।
विज्ञापन


उसकी मौत कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। बिहार के रानीगंज थाना क्षेत्र के गोरी छप्पल की रहने वाली निर्मला देवी सलोन सीएचसी में महिला हेल्थ सुपरवाइजर पद पर तैनात थी। निर्मला 29 फरवरी को सेवानिवृत्त हो गई।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक वह और उनका बेटा मनीष कुमार उर्फ ज्ञानू (28) सीएचसी स्थित कमरे में रहता था। छह दिन पहले निर्मला गांव गई थी। कमरे में उसका बेटा मनीष था। देर शाम कमरे से बदबू आई तो सीएचसी प्रभारी पीके बैसवार ने सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा खुलवाया गया तो मनीष का शव पाया गया। मृतक के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। यह देख सभी दंग रह गए। सलोन कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी का कहना है कि मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


पीएम रिपोर्ट के बाद युवक की मौत की वजह सामने आ सकेगी। सीएचसी कॉलोनी में रहने वाले कर्मियों से पूछताछ की जा रही है। जल्द युवक की मौत की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed