{"_id":"5c5103e45013be587699a44ed4cfd2dc","slug":"the-young-man-killed-the-bodies-thrown-into-wells-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, कुएं में फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, कुएं में फेंका शव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो शरीर चोट के निशान भी थे। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। डीह थाना क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी राममिलन पाल (32) लुधियाना में रहकर किसी प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था।
30 दिसंबर को कमाकर लुधियाना से गांव लौटा था। एक जनवरी को सिरसी गांव का ही मेला था। रात में नौटंकी का कार्यक्रम था।
देर रात राममिलन पाल नौटंकी देखने की बात कहकर घर से निकला था। लेकिन इसके बाद लौटकर नहीं आया। परिवारीजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
रविवार सुबह ग्रामीण खेत की तरफ गए तो कुएं में लाश पड़ी देखी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकला तो उसकी पहचान राममिलन पाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। इससे आशंका है कि युवक की हत्या करने के बाद घटना को छिपाने के लिए शव को कुएं में फेंका गया।
थानेदार पवन त्रिवेदी का कहना है कि मृतक के बड़े भाई रामकुमार की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत की सही वजह क्या है, यह तो पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।