{"_id":"57a385244f1c1b035c2b8b9e","slug":"the-young-man-beaten-and-thrown-in-front-of-truck-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटकर ट्रक के सामने फेंका, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पीटकर ट्रक के सामने फेंका, मौत
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 04 Aug 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात चार हमलावरों ने फिल्मी अंदाज में युवक की जमकर पिटाई की और फिर अधमरा होने पर उसे ट्रक के सामने फेंक दिया। इससे उसकी मौत हो गई। गोरा बाजार चौराहा के पास हुई वारदात से दहशत फैल गई।
वारदात के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि गोरा बाजार में तीन-चार दिन पहले अमनेंद्र की हमलावरों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में उसकी पिटाई कर दी गई थी।
इसके बाद भी हमलावरों ने युवक को देख लेने की धमकी दी गई थी और बुधवार रात उसे मौत के घाट ही उतार दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने चार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र के जैतूपुर निवासी अमनेंद्र पटेल (25) पुत्र अवधराम पीएसी स्थित एक नर्सिंग होम में नौकरी करता था। रात में अमनेंद्र नर्सिंग होम जा रहा था। गोरा बाजार के पास चार लोगों ने फिल्मी अंदाज में उस पर हमला बोल दिया।
उसकी जमकर धुनाई की और इसके बाद उधर से गुजर रहे ट्रक के सामने उसको फेंक दिया। ट्रक की चपेट में आकर वह गंभीर रूप घायल हो गया। हमलावरों के जाने के बाद आसपास के लोगों ने उसको जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। वारदात की सूचना पर सदर कोतवाल कमलेश पांडेय, सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज विजय नारायण शुक्ला मौके पर पहुंचे।
सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने बताया कि हमलावरों ने युवक की पिटाई की और फिर उसे ट्रक के सामने फेंक दिया। जिससे कुचलकर उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई अभिराजन पटेल ने सम्राट नगर के रहने वाले आलोक, सोनिया नगर के मनीष, बेहटा खुर्द के संदीप यादव और गोरा बाजार के फैजल के खिलाफ हत्या किए जाने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गई है। रंजिश में मर्डर की बात सामने आ रही है।