फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The woman handed baby over her boyfriend greed by Rs 50

महिला ने 50 रुपये के लालच में प्रेमी को सौंपी बच्ची, दरिंदे ने किया दुष्कर्म

Thu, 25 Aug 2016 01:20 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 25 Aug 2016 01:20 PM IST
विज्ञापन
The woman handed baby over her boyfriend greed by Rs 50
रायबरेली में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार में रायबरेली रेलवे स्टेशन में हुई रेप की वारदात का खुलासा करतीं एसपी जीआरपी। - फोटो : अमर उजाला
रेलवे स्टेशन पर मासूम के साथ हुए रेप के मामले का जीआरपी ने मंगलवार को एक महिला को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने का दावा किया है। जबकि वारदात का मुख्य आरोपी उसका प्रेमी फरार है।
विज्ञापन


एसपी जीआरपी की मानें तो पकड़ी गई महिला ने 50 रुपये के लालच में अपने प्रेमी को मासूम बच्ची सौंप दी थी। प्रेमी ने मासूम को गंगागंज ले जाकर उसके साथ रेप किया था। एसपी का दावा है कि फरार मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


एसपी जीआरपी सोनिया सिंह ने पुलिस कार्यालय में मंगलवार को वारदात के खुलासे की जानकारी दी। एसपी के मुताबिक इस मामले में सहयोगी महिला कमलेश को पकड़ा गया है, जबकि उसका प्रेमी दशरथ पटेल निवासी सरदार सिंह का पुरवा थाना जगतपुर फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलेश ने पति को छोड़कर दशरथ के साथ रहने लगी थी। अभी दोनों की शादी नहीं हुई थी। एसपी ने बताया कि गोंडा की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। वह अपनी तीन बच्चियों के साथ मायके अपने भाइयों को राखी बांधने गई थी और गलती से दूसरी ट्रेन पर बैठकर रायबरेली रेलवे स्टेशन आ गई थी।

साथ में उसके तीन बेटियां उसकी थी। उसके पास रुपये भी नहीं थे। बिना टिकट ट्रेन से रायबरेली 20 अगस्त को पहुंची थी। एसपी ने बताया कि उसकी एक बेटी की तबियत खराब हो गई थी। इस पर पीड़िता की मां ने मासूम बेटी को सहयोगी महिला कमलेश के पास छोड़ दिया था।

वह बेटी का इलाज कराने अस्पताल पहुंच गई, इधर मुख्य आरोपी ने प्रेमिका को 50 रुपये का लालच देकर मासूम को ले लिया। एसपी ने बताया कि इसके बाद मुख्य आरोपी को हरचंदपुर क्षेत्र के गंगागंज ले गया और रेप किया।

इसके बाद उसे लेकर यहां स्टेशन आ गया। एसपी ने बताया कि मुख्य आरोपी की धरपकड़ के लिए टीम लगाई गई है। इस मौके पर एसपी रायबरेली विनय यादव, जीआरपी सीओ आरडी यादव, थानेदार कंचन सिंह भी मौजूद रही।

मासूम के साथ हुए रेप के मामले के खुलासे से जाहिर है कि जीआरपी के अधिकारियों ने तूल पकड़ रहे मामले को दबाने की कोशिश की। ऐसे में जीआरपी के खुलासे पर सवाल उठना लाजिमी है। आरोपी पकड़ा नहीं गया और जीआरपी ने इस वारदात का खुलासा कर दिया, जो किसी के गले नहीं उतर रहा है।

बताया जा रहा है कि उच्चाधिकारियों के दबाव के चलते अफसरों ने सहयोगी महिला को ही पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया। मुख्य आरोपी अब तक सलाखों से दूर है। एसपी सोनिया सिंह ने भी माना कि खुलासा जल्द हुआ है, लेकिन उन्होंने कहा कि मुख्य आरोपी जल्द पकड़ा जाएगा।

जीआरपी दावा कर रही है कि मासूम के साथ रेप करने में एक व्यक्ति शामिल था, लेकिन पकड़ी गई महिला ने इस दावे को झूठा साबित कर दिया। खुलासे के दौरान महिला ने बताया कि एक तो उसका प्रेमी था और दूसरा एक बुजुर्ग था। यही दोनोें मासूम को लेकर गए थे। पर जीआरपी का कहना है कि रेप करने में एक ही व्यक्ति था।


खुलासे के दौरान पीड़िता की मां मौजूद थी। पति की मौत के बाद वही तीन बच्चों की किसी तरह परवरिश कर रही है। बेटी के साथ हुई घटना को वह भूल नहीं पा रही है। पूछताछ में उसका कहना था कि हमका तो इंसाफ चाही। घटना करै वालेय का जेल मा जरूर जाई का चही। तबहीं हमका सकून मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed