फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The soldier tried to rape the girl child

सिपाही ने किया बालिका से रेप का प्रयास

Thu, 03 Nov 2016 11:43 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Thu, 03 Nov 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
The soldier tried to rape the girl child
रायबरेली में बालिका से रेप का प्रयास के विराेध में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम लालगंज में तैनात एक सिपाही ने जंगल में जानवर चरा रही बालिका से रेप का प्रयास किया। यही नहीं उसके साथ अमानवीय व्यवहार भी किया। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने अटौरा चौकी का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद रायबरेली-लालगंज मार्ग जाम कर दिया। सभी आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। दबाव बढ़ने पर पुलिस ने सिपाही को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


मां ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ लालगंज और थानेदार ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस लाइंस में डायल-100 के प्रशिक्षण में लालगंज में तैनात एक सिपाही को शामिल किया गया है। शाम को प्रशिक्षण लेनेे के बाद सिपाही सादी वर्दी में लालगंज जा रहा था। अटौरा चौकी के पास जंगल में 10 वर्षीय बालिका जानवर चरा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ में गांव के अन्य लड़के थे। सिपाही ने वहीं पर बाइक रोकी और बालिका के पास पहुंच गया। बताते हैं कि सिपाही ने अन्य लड़कों की पिटाई कर उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद बालिका से रेप का प्रयास किया। यही नहीं उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया।

शोरगुल पर आसपास के लोग पहुंचे तो सिपाही वहां से खिसक लिया। बालिका से घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर भड़के ग्रामीणों ने अटौरा चौकी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। यही नहीं रायबरेली-लालगंज मार्ग जाम कर दिया।

इसकी सूचना पर सीओ लालगंज वरुण कुमार और गुरुबख्शगंज थानेदार पन्नेलाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान सीओ की ग्रामीणों के साथ नोकझोंक भी हुई। सीओ व थानेदार ने ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया है।


थानेदार का कहना है कि सिपाही को हिरासत में लिया गया है। पीड़िता की मां ने सिपाही के खिलाफ तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। एसपी विनय यादव सिपाही पर बालिका के साथ छेड़खानी और अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगाया गया है। लालगंज सीओ से पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है। सीओ की रिपोर्ट के बाद सिपाही के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed