फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The rape victim to lodge a case of kidnapping

केस दर्ज कराने पर रेप पीड़िता का अपहरण

Mon, 14 Sep 2015 11:28 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 14 Sep 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए रेप की दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की आरोपी ने उसे धमकी दी। नहीं मानने पर उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के घर पर छापा मारकर अगवा किशोरी को छुड़ाकर एक को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।

क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर शाम खेत गई एक किशोरी के साथ राजकुमार ने दुराचार किया था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पिता का आरोप है कि रविवार शाम बेटी खेत गई थी। रास्ते में आरोपी ने उसे घेर लिया और रेप का मुकदमा वापस लेने के लिए धमकाया। किशोरी के इंकार करने पर अपने दो अन्य साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने रात में ही आरोपी के घर छापा मारा। पुलिस ने किशोरी को छुड़ाकर आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन


एसओ रतन सिंह का कहना है कि आरोपी राजकुमार ने दो साथियों के साथ रेप पीड़िता का अपहरण कर लिया था। किशोरी को छुड़ाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जा रहा है। उसके साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed