फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The murder of the young man, the body disappeared

युवक की हत्या, शव गायब किया

Sun, 14 May 2017 12:20 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sun, 14 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
The murder of the young man, the body disappeared
murder - फोटो : getty images
सरेनी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर शव गायब कर देने का मामला प्रकाश में आया है। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को पुलिस ने तीन मिठाई दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पत्नी का आरोप है कि थाने में तहरीर दी थी, लेकिन रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।
विज्ञापन


इस पर कोर्ट की शरण ली। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। सरेनी थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव की रहने वाली साधना पुत्री जयशंकर गुप्ता ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर बताया कि 24 अप्रैल 2016 को दौलतपुर गांव के तीन लोगों ने घर पर धावा बोल दिया।
विज्ञापन


उसे बंधक बना लिया, जबकि उसके पति संतोष गुप्ता की हत्या करके शव को गायब कर दिया। वारदात के बाद थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानेदार अरुण सिंह का कहना है कि संतोष गुप्ता की स्वाभाविक मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कोर्ट के आदेश पर दौलतपुर गांव निवासी एवं मिठाई दुकानदार सुरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, राकेश कुमार के खिलाफ हत्या करके शव गायब कर देने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed