{"_id":"592c70d64f1c1bb349bdb57f","slug":"the-murder-of-a-young-man-beaten-by-rod-of-iron","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लोहे की रॉड से पीट-पीटकर युवक की हत्या
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 30 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
Murder
- फोटो : demo
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब युवक अपनी बुआ को ढकिया चौराहा पर छोड़ने गया था। वर्चस्व को लेकर उसका कत्ल किया गया। घटना से गुस्साए परिवारीजनों ने सोमवार को गांव में शव रखकर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि थानेदार आरोपी पक्ष को संरक्षण दे रहे हैं। कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।
सूचना पर एएसपी के साथ पुलिस-पीएसी भी पहुंच गई। एसपी ने गुरुबख्शगंज थानेदार को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। हरचंदपुर थाना क्षेत्र के रुकनापुर गांव निवासी अंकुर उर्फ ज्ञानू सिंह (22) पुत्र रामजस सिंह रविवार देरशाम अपनी बुआ को बाइक पर बैठाकर गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के ढकिया चौराहे छोड़ने गया था। बुआ को छोड़ने के बाद ढकिया चौराहा स्थित पेट्रोलपंप पर बाइक में पेट्रोल भरवाने लगा।
इसी दौरान कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। इसके बाद ही जैसे ही अंकुर कुछ आगे बढ़ा, वैसे ही चार हमलावरों ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अंकुर को मरणासन्न कर दिया। जानकारी होने पर परिवारीजन पहुंचे। जिला अस्पताल के बाद उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही अंकुर की मौत हो गई। सोमवार सुबह हत्या की जानकारी से ग्रामीण आक्रोशित हो गए। शव को गांव में ही रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
पिता रामजस सिंह समेत अन्य परिवारीजनों का आरोप था कि थानेदार आरोपियों को संरक्षण दे रहे हैं। सूचना पर एएसपी शशिशेखर सिंह, पुलिस-पीएसी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि वर्चस्व को लेकर मृतक अंकुर व हमलावरों में आपस में खुन्नस चल रही थी। इसी वजह से उसका कत्ल कर दिया गया। एएसपी ने परिवारीजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। एएसपी का कहना है कि अब तक की जांच में पेट्रोल भरवाने को लेकर अंकुर के मर्डर की बात सामने आई है।
गुरुबख्शगंज थानेदार जेपी यादव को हटा दिया गया है। जल्द उनके स्थान पर नए दरोगा की तैनाती की जाएगी। मृतक के पिता की तहरीर पर अरविंद उर्फ बिट्टी यादव, बबलू उर्फ अमर यादव पुत्र बिंदेश्वर यादव निवासी पूरे ठाकुरबक्श, जय सिंह निवासी हसनापुर, बेटा यादव निवासी भगलापुर थाना हरचंदपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। रुकनापुर के रहने वाले अंकुर के मर्डर से परिवारीजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। पढ़ाई करने के बाद अंकुर घर पर रहकर पिता के साथ किसानी करता है। उसकी मां का कुसुम सिंह और बहन का प्रीती सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। अंकुर की मौत से गांव का माहौल गमगीन है।