फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The elderly priest murdered in broad daylight

दिनहाड़े बुजुर्ग पुजारी की हत्या

Tue, 19 Apr 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Tue, 19 Apr 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
The elderly priest murdered in broad daylight
लालगंज के नवरंग सिंह कां पुरवा स्थित मंदिर में पुजारी की मौत के बाद आलाए कत्ल कब्जे में लेती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
लालगंज-बछरावां मार्ग पर स्थित नवरंग सिंह का पुरवा मजरे आलमपुर गांव में स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी की एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने सोमवार दोपहर मंदिर की मूर्तियों के पत्थरों से कूंच-कूंचकर मार डाला।
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर युवक को हिरासत में लिया और पुजारी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि यदि लोग साहस करके विक्षिप्त युवक को पकड़ लेते तो यह वारदात नही होती।
विज्ञापन


नवरंग सिंह का पुरवा गांव में मेन रोड पर ही पुराना दुर्गा मंदिर स्थित है। मंदिर में कई वर्षों से संतोष कुमार मिश्रा (70) नाम के पुजारी रहते थे। वह दोपहर डेढ़ बजे मंदिर की सफाई कर रहे थे। तभी वहां पहुंचे मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक बबलू पुत्र अवधेश बहादुर सिंह (खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव निवासी) ने मंदिर में रखी मूर्तियों को तोड़ा और उनके पत्थरों से पुजारी के सिर पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पुजारी लहूलुहान होकर मंदिर में गिर गए। युवक ने पुजारी को पत्थरों से कूंच-कूंचकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुजारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि तमाशाई लोगों की कायरता के चलते पुजारी की जान चली गई। यदि लोग साहस करके विक्षिप्त युवक को पकड़ लेते तो यह वारदात नही होती। सीओ रामअर्ज ने बताया कि मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने पुजारी की हत्या की है। इस मामले में नौरंग सिंह का पुरवा निवासी विनोद कुमार गुप्ता ने आरोपी बबलू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed