{"_id":"573b60854f1c1b036dac70bb","slug":"the-death-of-the-injured-farmer-in-organically-pac-deployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल में घायल किसान की मौत, पीएसी तैनात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल में घायल किसान की मौत, पीएसी तैनात
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Tue, 17 May 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद गांव में तैनात पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंचाहार थाना क्षेत्र में सोमवार रात रंजिश के चलते दो गुटों में हुए बवाल में घायल एक किसान ने मंगलवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न होने पर पीएसी तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। गौरा मजरे मवई गांव निवासी राकेश तिवारी और मवई निवासी नरेंद्र बहादुर के बीच रंजिश के चलते रात में बवाल हो गया था।
देखते ही देखते दोनों पक्ष से लाठी-डंडे चल गए थे। दोनों पक्षों की तरफ से असलहों से फायरिंग की गई। गोली लगने से एक पक्ष के नरेंद्र बहादुर, कालिका, अरुण सिंह, शिव कुमार घायल हो गए थे। सभी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
जहां घायल नरेंद्र ने मंगलवार को दम तोड़ दिया। वह किसानी करता था। इसके अलावा दूसरे गुट के घायल राकेश का भी सीएचसी में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति है। इसके देखते हुए पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।
थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।