{"_id":"57069eb14f1c1bac14c81484","slug":"the-bullets-struck-the-soldier-s-widow-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक की विधवा को मारीं गोलियां, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैनिक की विधवा को मारीं गोलियां, गंभीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली में गुरुवार काे गाोलियां लगने से घायल सैनिक की विधवा से जिला अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली बाइक सवार हमलावरों ने गुरुवार को सदर कोतवाली पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी। कचहरी से घर लौट रही महिला पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग की। एक गोली उसके दाहिने हाथ तो दो गोली पेट में लगी, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।
हालत गंभीर होने पर महिला को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। हमलावर बड़े आराम से वारदात को अंजाम देकर भाग गए और पुलिस लकीर पीटती रही। सीओ सदर ने पहुंचकर घटना की पड़ताल की। महिला के भाई ने पुलिस को तहरीर देकर नौकरी और क्लेम की खातिर ससुराल पक्ष पर हमला कराने का आरोप लगाया गया है।
गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के मलिकमऊ चौबारा की रहने वाली पूनम देवी (33) यहां शहर के अमन नगर मोहल्ले में रहती है। पुलिस के मुताबिक उसके पति बृजेंद्र कुमार थल सेना में थे। वर्ष 2015 में सड़क हादसे में बृजेंद्र की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
क्लेम के लिए मुकदमा दीवानी कचहरी में चल रहा है। यही नहीं महिला ने मृतक आश्रित में नौकरी के लिए आवेदन किया है। गुरुवार दोपहर बाद पूनम दीवानी कचहरी से पेशी निपटाकर पैदल घर जा रही थी। अमन नगर जैसे ही पहुंची, एक बाइक पर सवार तीन हमलावरों ने असलहे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
दिनदहाड़े फायरिंग से दहशत फैल गई। एक गोली पूनम के दाहिने हाथ में लगी, जबकि दो गोलियां पेट को पार कर गईं। इससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। पुलिस जब तक पहुंचती, हमलावर वारदात को अंजाम देकर भाग चुके थे।
घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉ. शिव कुमार ने उसे लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव का कहना है कि बाइक सवार तीन हमलावरों ने महिला को गोली मारी है।
महिला को लखनऊ भेजा गया है। महिला के भाई सत्यम ने घटना की तहरीर थाने में दी है। इसमें मृतक आश्रित की नौकरी और क्लेम के लालच में ससुराल पक्ष पर महिला पर हमला कराने का आरोप लगाया है। जांच कराई जा रही है।