फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teens on demand wage hostage, beaten unconscious

मजदूरी मांगने पर किशोर को बंधक बना पीटा, बेहोश

Sat, 10 Dec 2016 11:21 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 10 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teens on demand wage hostage, beaten unconscious
beaten - फोटो : demo
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के छतौना मरियानी गांव में दबंगों ने मजदूरी मांगने गए किशोर को न सिर्फ बंधक बना लिया, बल्कि उसकी जमकर पिटाई की। इससे किशोर बेहोश हो गया। जानकारी होने पर परिवारीजन बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उनके साथ भी गालीगलौज की।
विज्ञापन


बाद में परिवारीजनों उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। छतौना मरियानी गांव निवासी मुकेश कुमार (17) पुत्र गुड्डन लाल व उसके परिवारीजनों नेे गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में धान की कटाई की थी।
विज्ञापन


धान की पिटाई के बाद खेत मालिक ने मजदूरी दूसरे दिन ले जाने की बात की थी। शनिवार को जब मुकेश कुमार मजदूरी मांगने उसके घर पहुंचा तो मजदूरी देने के बजाय उसे कमरे में बंद कर दिया गया। जब उसने कमरे बाहर निकालने को कहा तो उसकी लाठी से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर जब परिवारीजन वहां पहुंचे तो वह बेहोशी की हालत में मिला। परिवारीजनों ने जब इस बाबत पूछा तो उनके साथ भी गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह परिवारीजनों ने उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया।

 

जहां इलाज के बाद होश आने पर किशोर ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। कार्यवाहक थानेदार एसएस गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed