फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Teen killed by unknown vehicle collision

अज्ञात वाहन की टक्कर से किशोर की मौत

Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Teen killed by unknown vehicle collision
कस्बे के सूदनखेड़ा मोहल्ला निवासी सचिन (15) पुत्र राजेंद्र कुमार सुबह साढ़े छह बजे अपने बहनोई उन्नाव जनपद के बीघापुर निवासी अमित के साथ ब्रजेंद्र नगर स्थित पेट्रोल पंप स्कूटी में पेट्रोल भरवाने गया था।
विज्ञापन


वहां से दोनों वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बैसवारा डिग्री कॉलेज के पहले गेट के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे सचिन बिजली के पोल से टकरा गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सचिन की अचानक मौत की खबर घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। सभी दंग रह गए। घर में सबसे छोटा होने के कारण वह सभी का बहुत लाडला था। सचिन ओम शांती शिक्षा निकेतन सूदनखेड़ा में कक्षा आठ में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां रेखा सहित पारिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता राजेंद्र कुमार ने अज्ञात वाहन के विरुद्घ पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed